आज हमारी Short Hindi Story for Kids का शीर्षक है एक अच्छे लड़का जो एक बूढ़ी औरत की सहायता करता है। एक बूढ़ी औरत सड़क पार करना चाहती थी। वह कमजोर थी। इसलिए वह मदद चाहती थी।
उसने लंबा इंतजार किया। उसने अकेले इंतजार किया पर उसे कोई नहीं मिला जो उसको सड़क पार करा सके।
पास ही में एक विद्यालय था जहाँ बच्चे छुट्टी होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। उसने बड़ी संख्या में स्कूली लड़कों को देखा।

वे हँस रहे थे और बात कर रहे थे। सारे बच्चे बहुत खुश थे। बच्चो ने बुढ़िया की ओर देखा पर कोई भी उसकी सहायता करने नहीं आया। सारे बच्चे उसके आगे से जा रहे थे।
लेकिन एक लड़का बूढ़ी औरत के पास गया। उसने उससे कहा, “माँ! क्या आप सड़क पार करना चाहती हैं? मैं तुम्हारी मदद करूँगा। मैं तुम्हें दूसरी तरफ ले जाऊंगा। ”
बुढ़िया ने कहाँ ,”हां मुझे सड़क के उस पार जाना है पर सड़क में भीड़ बहुत है। लड़के ने बूढ़ी औरत की मदद की। वह उसे सड़क के पार ले गया। उसने एक अच्छा काम किया। वह ख़ुश था।
बुढ़िया ने पहुंचा बेटा तुम ने मेरी मदद क्यों करी ? इस पर बच्चा बोला,” मैंने किसी की माँ की मदद की” तो कोई मेरी माँ की बुढ़ापे में मदद करेगा। ”
“प्रिय भगवान! इस अच्छे लड़के के प्रति दया करो, ”बुढ़िया ने अपनी प्रार्थना में कहा।
कहानी से शिक्षा – एक अच्छा लड़का
हमे हमेशा जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिये क्योकि उससे हमे आत्मसंतोष प्राप्त होता है।