इस कहानी का नाम है Chalak Lomdi Ki Kahani (crow and fox story in hindi)। यह कहानी है एक जंगल की जहां एक चालाक लोमड़ी और कौवा सभी जानवरों के साथ रहा करते थे।
एक बार की बात है कौआ खाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह-जंगल में उड़ रहा था।
वह उड़ते-उड़ते अपने घर से बहुत दूर चला गया था। काफी परिश्रम करने के बाद उसे दूर से एक रोटी का टुकड़ा जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दिया।

कौवे ने जैसे ही रोटी का टुकड़ा देखा वह बहुत खुश हो गया। कौआ जमीन पर उतरा और अपनी चोंच से रोटी के टुकड़े को उठाया और जाकर अपने घोंसले के पेड़ की डाल पर बैठ गया।
पढ़िए लोमड़ी के खट्टे अंगूर बच्चों की नई कहानियां..
कौआ बहुत खुश नजर आ रहा था और सोच रहा था कि आज तो वह पेट भर कर खाना खाएगा।
वहीं से एक लोमड़ी भी गुजर रही थी। लोमड़ी भी खाने की तलाश में इधर-उधर घूम रही थी।
लोमड़ी ने दूर से कौवे के चोंच में रखी हुई रोटी देखी। लोमड़ी ने सोचा कौवे के मुंह से रोटी कैसे ली जाए।
कौवे के पास जाकर लोमड़ी ने कहा,”कौवी बहन!! कौवी बहन!!
तुम जैसी चिड़िया मैंने आज तक नहीं देखी। तुम बहुत सुंदर हो। तुम्हारा रंग बहुत अच्छा लगता है। तुम सब पक्षियों में सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ लगती हो। तुम्हारे पंख भी बहुत सुंदर है।
कौआ यह सब बातें सुनकर बहुत खुश हुई।

लोमड़ी ने कहा कि,”आपकी आवाज भी बहुत मधुर है। क्या आप मुझे अपने मधुर वाणी सुनाएंगे?
कौआ यह बातें सुनकर बहुत खुश होने लगा और जैसे ही कौवे ने गाना गाने के लिए अपना मुंह खोला, वैसे ही कौवे की चोंच से रोटी का टुकड़ा नीचे जमीन पर गिर गया।
लोमड़ी ने जो सोचा था वैसा ही हुआ। लोमड़ी ने रोटी का टुकड़ा अपने मुंह में लिया और वहां से चला गया।
कौवे को लोमड़ी की चालाकी का इस तरह से पता चला और वह बहुत दुखी हो गई।
कहानी से शिक्षा – मूर्ख कौआ और चालाक लोमड़ी | Crow and Fox Story in Hindi
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें कभी भी किसी की चुपड़ी बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसका अंजाम बुरा ही होता है।
नीचे Chalak Lomdi Ki Kahani (Fox and Crow Story in Hindi) का वीडियो दिया गया है आप उसे जरूर देखे।